test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

हरितालिका तीज : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा

नोट : आप भी पूजन की फ़ोटो दे सकते हैं। हम न्यूज़ में जोड़ देंगे। 9424629494 संतोष दुबे ताजा समाचार

सिवनी। हरितालिका तीज व्रत पर गुरुवार की सुबह महिलाओं ने स्नान करने के बाद मंदिरों और घरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इससे जिले के शिवालयों में सुबह महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन के लिए फुलहरा स्थलों में पहुंचीं, जिन्हें आकर्षक तरीके से सजाया गया था। फूलों से सजे फुलहरा के नीचे विराजमान भगवान शिव और माता पर्वती की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। यह सिलसिला देर रात तक चला।

महिलाओं ने रातभर भजन – कीर्तन के साथ जागरण भी किया। कुछ स्थानों पर मुहूर्त के कारण महिलाओं ने दोपहर में ही पूजा-अर्चना कर ली थी।

श्रीमती सुजाता नाग एवं श्रीमती उषा नाग तिलक वार्ड जिला सिवनी मध्य प्रदेश ने की पूजा।
मीना तिवारी,रिया तिवारी,शिखा तिवारी
ग्राम- सांठई तह- केवलारी जिला- सिवनी
धूमा – माया साहू, सीता साहू, गायत्री साहू, रजनी साहू ने की पूजा

महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया रतजगा – सोमवार को हरितालिका तीज पर्व के चलते सुबह करीब 5 बजे से जिलेभर के शिवालयों में महिलाओं और युवतियों की खासी भीड़ देखी गई। जिला मुख्यालय के मठ मंदिर में भगवान शिव के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाएं पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचीं।

व्रत को लेकर उन महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया जो विवाह के बाद पहलीबार व्रत रख रही थीं। विधि विधान से व्रत पूरा किया।

जिलेभर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना – जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत रखकर शाम को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा। पूजा-अर्चना के बाद रातभर महिलाओं के भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।

तीजा विसर्जन करने पहुंची महिलाएं

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *