test
Breaking
22 Jun 2026, Mon

भोमा : खेत में गिरी आकाशीय बिजली, 32 वर्षीय किसान की मौत, 2 झुलसे

सिवनी/भोमा। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के भोमा समीपी ग्राम बम्होड़ी चक्कीटोला में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार चक्कीटोला के रहने वाले 32 वर्षीय संतु पिता रति राम भलावी निवासी भमोडी (चक्की टोला )ग्राम पंचायत मुंडरईखुर्द अपने खेत में दो अन्य मजदूरों के साथ मक्के के खेत में निंदाई का काम करवा रहा था। दोपहर में आसमानी बिजली गिर गई। मौके पर ही संतू की मौत हो गई।

जबकि उसके साथ दो मजदूर राजकुमार पिता पतिराम भलावी और गेंदलाल पिता देवीसिंह झुलस गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और घायलों को कान्हीवाड़ा अस्पताल लाया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *