test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

फट्टी उठाते ही वहाँ दबे नाग ने डसा, 46 वर्षीय महिला की मौत

सिवनी। धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सुनवारा के गांव आमानाला निवासी मतिया बाई पति मोहन भलावी (46) की सर्पदंश से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मतिया बाई शनिवार को सुबह 6:00 बजे घर की साफ-सफाई कार्य में जुटी थी। घर में रखी फट्टी को जैसे ही उठाया उसमें दवे विषैले नाग ने मतिया बाई को डस लिया। मतियाबाई ने सांप को वहां से जाते देखा और परिजनों को तत्काल बताया। परिजन तत्काल धनोरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर प्रसाद ने शनिवार सुबह 7:00 बजे जांच किया, बॉटल लगाया इसके साथ ही मतिया बाई की स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया।

महिला को बॉटल लगी लगाई हालत में जिला अस्पताल सिवनी लाया गया। शनिवार सुबह 10 बजे मतिया बाई के जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच किया। जहां ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने मतिया बाई को मृत घोषित कर दिया। 46 वर्षीय मतियाबाई की मौत पर पति उनके 1 पुत्र, एक पुत्री व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *