Breaking
13 Nov 2025, Thu

बकरीपालन का दिया गया प्रशिक्षण

सिवनी। जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय के संचालक विस्तार सेवायें डांॅ. डी. पी. शर्मा के निर्देषन और कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डांॅ. एन. के. सिंह के मार्गदर्षन मंे कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के पषु चिकित्सा वैज्ञानिक डांॅ. के. पी. एस. सैनी द्वारा कुरई विकासखंड के ग्राम सर्राहिर्री में ग्रामीण स्तर पर उन्नत बकरीपालन पर प्रषिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रषिक्षण कार्यक्रम में कृषक भाईयों को खेती के साथ-साथ बकरीपालन कर अपनी आय को बढाने हेतु तकनीकी जानकारी दी गयी। बकरीपालन से संबंधित बीमारियों एवं उनके रखरखाव पर विस्तार से बताया गया साथ ही म.प्र. शासन द्वारा बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान योजना का लाभ लेने हेतु पषुपालकों को प्रेरित किया गया। कृत्रिम गर्भाधान द्वारा देषी नस्ल की बकरियों को उच्च नस्ल के बकरों के सीमन द्वारा गर्भाधान कराकर उच्च नस्ल के मेमनों को पालकर अपनी आय को बढाने हेतु सभी किसान भाईयों को प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि अभियांत्रिकीय विषेषज्ञ इंजी. कुमार सोनी द्वारा पषुपालक भाईयों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई द्वारा फसलों का उत्पादन करने हेतु सलाह दी गयी साथ ही उद्यानिकी फसलों हेतु घर के आस-पास कुछ फलदार पौधे एवं सब्जियों को उगाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने हेतु सलाह दी गयी।

इस अवसर पर ग्रामीणवासियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु देवीप्रसाद तिवारी, हिमाषु कुमारे एवं पवन गढेवाल का सराहनीय योगदान रहा। 

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *