test
Breaking
15 Mar 2026, Sun

सिवनी पुलिस की “सृजनात्मक” गतिविधियों की राज्य स्तर पर सराहना

*पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिले की “सृजन” टीम ने *”संबल फोरम 2026″* भोपाल में की प्रतिभागिता।

सिवनी। मध्यप्रदेश, पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना के शुभ कर कमलों से निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे और मातृशक्ति संगठन श्रीमती सीमा चौहान को सम्मानित किया गया।

*पुलिस उपमहानिरीक्षक (सामुदायिक पुलिसिंग) पुलिस मुख्यालय भोपाल विनीत कपूर द्वारा सृजनात्मक कार्यों की *यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स* के परिप्रेक्ष्य में उक्त कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र प्रेषित किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के नवाचार “सृजन” और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में की गई बेस्ट प्रैक्टिसेज (उत्कृष्ट कार्यों) के सम्मान व समीक्षा हेतू भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज भोपाल में “यूनाइटेड नेशन जनसंख्या कोष”(UNPFA) व “कोडी” इंस्टिट्यूट के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम “संबल-2026” सेलिब्रेटिंग सोशल वर्क इन जस्टिस सेक्टर में जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, सूबेदार जितेंद्र रावतकर, आर. नारायण ठाकरे और मातृशक्ति संगठन से श्रीमती सीमा चौहान,श्रीमती मधुरिमा सक्सेना, कु. कृति श्रीवास्तव,मार्गिक फाउंडेशन से कु. शिवानी, श्रीमती अनुराधा सिंह, कनक फाउंडेशन से प्रभाकर बिसेन और श्रीमती नमिता बोपचे ने जोरदार प्रतिभागिता दर्ज की। सभी को “संबल 2026 “ शील्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सर से चर्चा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा द्वारा सिवनी में चल रहे “सृजन” गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया, डीजीपी महोदय के पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा किए जा रहे नवाचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और उत्साह से कार्य करने पर खुशी व्यक्त की गई।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल के वाइस चांसलर डॉ. प्रो. एस सूर्यप्रकाश के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न सम्मान समारोह में सामुदायिक पुलिसिंग की गतिविधियों और पुलिस मुख्यालय के नवाचारों और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की दिशा में जनोन्मुखी कार्यों (ग्रासरूट चेंजमेकर्स) हेतू निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे ठाकरे को विशेष सम्मान व “सोशल वर्क इन जस्टिस सेक्टर” पर विभिन्न पदस्थापनाओं में किए गए नवाचारों पर विचार और सुझाव हेतु संवाद और प्रेजेंटेशन का अवसर प्राप्त हुआ। विदित हो कि सिवनी पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता सर के कुशल नेतृत्व में लगातार किशोरों को कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने व वर्तमान पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य और सर्वांगीण विकास हेतू संचालित जागरूकता कार्यक्रमों जैसे “सृजन”, “सम्मान”, “सेफ क्लिक”, “मुस्कान”, “हम होंगे कामयाब”, “मैं भी अभिमन्यु” , “असली हीरो”, “जिम्मेदार मर्दानगी”, “नशे से दूरी हैं जरूरी”, “दिशा लर्निंग सेंटर”,”ग्राम व नगर रक्षा समितियों और “ट्रैफिक वार्डन” व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन तथा सामाजिक संस्थाओं,एनजीओ, “हार्टफुलनेस ध्यान”,विद्यालयीन व अकादमिक छात्र छात्राओं का पुलिस संस्थाओं में शैक्षणिक भ्रमण, कैरियर काउंसिलिंग गाइडेंस, साइबर व ट्रैफिक सेफ्टी,आत्मरक्षा के प्रशिक्षण आदि को लेकर विभिन्न सृजनात्मक कार्यों और गतिविधियों को उत्कृष्टता से निष्पादित किया जा रहा हैं। ये सभी जनोन्मुखी कार्य पुलिस की निष्पक्ष छवि के निर्माण के साथ-साथ सोशल जस्टिस,आम जनों के साथ ट्रस्ट बिल्डिंग और दीर्घकालिक सुखद परिणाम और परिवर्तनकारी साबित हो रहें हैं।

*न्याय और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस की अभिनव पहल “संबल फोरम” 2026 से सम्मानित होकर लौटी प्रतिभागी टीम ने पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता से मुलाकात कर “संबल 2026” की संकलित पुस्तक भेंट की गई,इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई और शुभकामनाएं दी। रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू ने “सृजन” की अभिनव उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया और बंधाई दी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *