सिवनी। ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरवस्वती जी के शिष्य रहे स्वामी चिन्मयानंद ब्रह्मचारी का बुधवार 11 मार्च की शाम लगभग 6:20 बजे देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से श्रद्धालुओं और अनुयायियों में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी चिन्मयानंद ब्रह्मचारी का अंतिम संस्कार 12 मार्च को दोपहर 3:30 बजे वैनगंगा तट, लखनवाड़ा में विधि-विधान के साथ किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
स्वामी चिन्मयानंद ब्रह्मचारी लंबे समय से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे और समाज में धर्म व संस्कारों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। उनके देवलोक गमन से संत समाज और अनुयायियों को अपूरणीय क्षति हुई है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

