test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

ऑटो ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर, एक घंटे तक मार्ग रहा बंद

छिंदवाड़ा रोड रेलवे फाटक पर लगी लंबी जाम की कतार, ब्रिज निर्माण के कारण पहले से बढ़ा हुआ है ट्रैफिक दबाव

सिवनी। नगर के छिंदवाड़ा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की रात लगभग 8.30 बजे एक ओवरलोड ऑटो के बैरियर से टकराने के कारण करीब एक घंटे तक एक साइड का यातायात बाधित रहा। घटना के चलते मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नैनपुर–छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन के सिवनी से छिंदवाड़ा जाने के दौरान रेलवे फाटक का बैरियर बंद किया गया था। ट्रेन गुजरने के बाद जब बैरियर खोला गया, तभी रांग साइड से आ रही एक ओवरलोड ऑटो बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे गेट का बैरियर मुड़ गया।

बैरियर क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग एक घंटे तक मार्ग बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बी.के. सिंग मौके पर पहुंचे और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। सुधार कार्य के बाद मार्ग को फिर से सुचारू रूप से चालू किया गया।

बताया जा रहा है कि इन दिनों नागपुर–जबलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण छिंदवाड़ा रोड रेलवे फाटक पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में फाटक बंद होने पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *