राजनीति सिवनी

कलेक्टर से अभिषेक दुबे ने की नगर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण व निर्माण की मांग

सिवनी। नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर के भाजपा दक्षिण मंडल के नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने जिला कलेक्टर राहुल फटिंग जी से भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा। विभिन्न प्रकार की समस्याएं जोकि शीघ्र अति शीघ्र समाप्त हो सकती हैं और इनसे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी ऐसे बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराए गए।

  1. नगरीय क्षेत्र में लग रही खुली चिकन मटन की दुकान व्यवस्थित चिकन मटन मार्किट में ले जाई जाये। जैन धर्म के पर्युषण पर्व, गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव आदि धार्मिक कार्यक्रमों में खुले में मांस का विक्रय समस्या बनता है और इसे हेतू अलग से बाजार निर्मित है तो मांस का विक्रय बाजार में ही किया जाना उचित होगा।
  2. विभिन्न ग्रामीणजन, किसान, महिलाएं एव व्यापारीजन छिंदवाड़ा चौक में शौचालय न होने से परेशान है। यह एक व्यस्ततम क्षेत्र है जहां पर शीघ्र सुलभ शौचालय निर्माण किया जाए।
  3. सभी वार्डों में नवीन जल आवर्धन योजना के अंतर्गत घर-घर जल पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए, कई वार्डो में अब भी पानी अनुपलब्ध है। नई लाइन के नल काफी समय से लोगों के घर लग चुके हैं किंतु उनसे अभी भी पानी नहीं आ रहा है।
  4. मॉडल रोड के रिपेयरिंग की जाए, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे भारी परेशानी हो रही है खासकर पम्प हाउस क्षेत्र के पास मरम्मत की जानी आवश्यक है।
  1. सभी वार्डों में कैंप लगाकर स्थाई पात्रता पर्ची हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएं। अनेकों ऐसे पात्र हितग्राही है जिनकी अभी भी स्थाई पात्रता पर्ची नहीं बनी है।
  2. नगर में धूल का गुबार बन रहा है इसलिए डस्ट शकिंग मशीन क्रय की जाए। इंदौर में इस प्रकार की मशीनें उपलब्ध है जिससे शहर साफ सुथरा रहता है।
  3. नगर में आवारा पशु घूम रहे हैं जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही कांजी हौस छोटा है। इसका मरम्मतीकरण कार्य एवं निर्माण किया जाए।
  4. भैरोगंज क्षेत्र में प्रस्तावित संजीवनी क्लीनिक एक एमबीबीएस डॉ के साथ शीघ्र प्रारंभ की जाए।
  5. शिक्षा उपकर के माध्यम से कर की वसूली की जा रही है अतः उक्त माध के उपयोग से शासकीय स्कूलों में आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाएं।
  6. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वाचनालय पुनः प्रारंभ किया जाए साथी यहां एक सर्व सुविधा युक्त कैंटीन प्रारंभ की जाए।
  7. जुलूस मार्ग जो कि अरुण सिंघानिया जी के घर से प्रारंभ होकर छिंदवाड़ा चौक तक जाता है का डामरीकरण किया जाये।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *