धर्म सिवनी

कृष्ण जन्मोत्सव पर श्याम निकुंज में कृष्ण भक्त महिलाओं ने किया नृत्य, हुए धार्मिक आयोजन

सिवनी। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शहर समेत जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। नगर के राजपूत कॉलोनी टैगोर वार्ड में श्याम निकुंज में छह दिवसीय कृष्ण जन्म महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई।

उषा श्याम नारायण चौधरी ने बताया कि श्याम निकुंज में भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव की तैयारियां शनिवार से शुरू कर दी गई थीं। कृष्ण जन्मोत्सव के प्रथम दिवस सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से भगवान का पूजन अर्चन, छप्पन भोग, बाल कृष्ण और ग्वाल बाल द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन उत्साह से किया गया। यहां प्रतिदिन शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन आयोजित होंगे। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का सत्संग भी किया जाएगा।

छठी उत्सव 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी श्रद्धालुजनों से उपस्थित होकर इस धार्मिक कृष्ण जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अनुरोध किया गया है।

खैरा पलारी सारे देश में आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण मंदिर को सजा कर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी तरह पलारी चौराहा में श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन रखा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *