सिवनी। इन दिनों जंगल से सटे गांव में वन्य प्राणियों के पहुंचने और लोगों के लोगों को शिकार किए जाने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। विकासखंड केवलारी की उगली में इससे पूर्व दो घटनाएं घट चुकी जिसमे दो लोगों की मौत हो चुकी है तथा सिवनी से नागपुर जाने वाले मार्ग में मोहगांव से कुरई के बीच बाघ देखने की भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सिवनी जिले की सीमा से लगे विकासखंड बरघाट के कंजई से आगे बालाघाट जिले के विकासखंड लालबर्रा के ग्राम भण्डामुर्री निवासी सखाराम सोनवाने उम्र 55 वर्ष का बाघ ने घायल किया। जिनकी उपचार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा में मृत्यु हो गई। बाघ द्वारा शिकार किए जाने और ग्रामीण की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है
घटना के बाद बालाघाट विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने शोक संवेदना व्यक्त की। श्री बिसेन ने मुख्य वन संरक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर परिवार को हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित किया।
वहीं और थाना प्रभारी लालबर्रा को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। श्री बिसेन ने जंगल किनारे निवास करने वाले परिवारों से आग्रह किया की वह कुछ दिन अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर ना जाएं। इस दौरान विधायक बिसेन ने अंत्येष्टि हेतु तत्काल सहायता राशि 10000 रुपए परिवार को दी। तथा मुख्य वन संरक्षक को नियमानुसार कार्यवाही कर सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया।



— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

