test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

सड़क किनारे पत्थर से टकराई बाइक, छिंदवाड़ा निवासी समेत तीन घायल

सिवनी/अरी। जिला सिवनी थाना कोतवाली के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर लगभग 3:15 बजे छिंदवाड़ा बाईपास में एक बाइक अनियंत्रित होकर  साइड में लगे पत्थर से जा टकराई। बाइक क्रमांक mp 28 nb 1725 में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। सूचना मिलते ही सिवनी डायल 100 मौके पर पहुंची। पायलट कमल सिंह ठाकुर एवं आरक्षक धूपलाल नेताम द्वारा उन तीनों घायल व्यक्तियों को डायल 100 द्वारा जिला हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया जिनका इलाज जारी है।

घायल व्यक्तियो के नाम चैन सिंह चौधरी पिता बहादुर सिंह चौधरी उम्र 26 वर्ष ग्राम आमगांव, संदीप चौधरी उम्र 16 वर्ष  निवासी आमगांव, बाल कुमार चौधरी पिता रघु चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी छिंदवाड़ा यह गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *