test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँच मार्ग बंद!,

https://youtu.be/QGUysie2vVY

सिवनी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर, कोर्ट, राजस्व, एसडीएम पहुँच मार्ग आज रविवार को बंद कर दिया गया है।
कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग स्थिति एसडीएम कार्यालय के सामने व उद्यानिकी विभाग परिसर से लगे विशालकाय वृक्ष की रविवार को कटाई की गई।

हरे-भरे पेड़ों को सिर्फ इसलिए काटा गया क्योंकि यह सड़क की ओर झुक गए थे व कमजोर हो गए थे। तेज हवा के साथ पेड़ों के गिरने व पेड़ की चपेट में आने से कभी भी कोई बड़ी घटना घट जाती इससे इनकार नहीं किया जा सकता था। इस स्थिति से बचने के लिए आज उद्यानिकी विभाग परिसर से लगे 4 पेड़ों को काटा जाएगा। आज रविवार अवकाश के दिन पेड़ों की कटाई का काम शुरू किया गया, जहां शाम तक कुछ पेड़ की कटाई हुई। यहाँ कपोक के दो पेड़ और विलायती ईमली के दो कुल 4 पेड़ों को काटा जाएगा।

इस मामले में उद्यान अधीक्षक संतोष बघेल ने बताया कि कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय पहुंच मार्ग में उक्त पेड़ लगे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारियों के साथ आमजनों का आना-जाना सतत रूप से लगा रहता है। इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग भी जुड़ा हुआ है। उक्त पेड़ लगभग 40 साल पुराने हो गए हैं। जिनमें से कुछ पेड़ कमजोर हैं। तथा कुछ पेड़ झुक गए और वह गिरने की कगार में पहुंच गए थे ऐसी स्थिति में कभी कोई घटना ना घट जाए इसको देखते हुए कलेक्टर ने इन पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान की। यहां 4 पेड़ काटे जाएंगे जिनमें दो कपोक व दो विलायती ईमली के पेड़ हैं। एक पेड़ को काटा गया है व दूसरा आधा कटा है। अब आगामी रविवार को शेष पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा।

इसके साथ ही संतोष बघेल ने बताया कि पेड़ की कटाई के बाद उक्त स्थान पर पौधारोपण भी किया जाएगा। नए पौधे लगाकर इसकी पूर्ति की जाएगी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *