test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

11 केव्ही विद्युत लाइन के तारो को काटकर की चोरी, और चोर,,,

सिवनी। थाना कान्हीवाडा पुलिस ने तार चोर गिरोह का किया पर्दाफाश किया है।

थाना कान्हीवाड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडरई से MPEB के खंभों मे लगी 11 KV विद्युत लाइन के तारो को काटकर चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना कान्हीवाड़ा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 223/2021 धारा 379 भादवि, धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सूचना कि प्राप्ति पर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस. के मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केवलारी श्री बी एस गठोरिया को पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।

थाना कान्हीवाड़ा पुलिस द्वारा टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी के प्रयास प्रारम्भ किये गए। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम को जानकरी प्राप्त हुई कि आमाझिरिया निवासी अनिल भलावी, मंगलीपेठ सिवनी निवासी विनोद गेडाम, ग्राम बोरदई निवासी दीपक सोनी, ग्राम बाडीवाडा निवासी मनोज मेश्राम चोरी के तार बेचने की फिराक घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा में संदेहियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई जिसमें संदेहियों द्वारा ग्राम मुडरई से बिजली के तारों को चोरी कर आपस में बांट कर अपने घरों में रखना बताया गया इसके अतिरिक्त उक्त आरोपियों से थाना कान्हीवाडा के ही अपराध क्र. 261/2020 धारा 379 भादवि के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि दिनांक 28/10/2020 की दरमियानी रात को उनके द्वारा ग्राम उमरिया से भी बिजली के खंभों के बीच के तार चोरी किया गया था। जिसके आधार पर आरोपियो से चोरी का माल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

जप्त सम्पत्ति :-

  1. दोनों प्रकरणों में जप्त विद्युत तार कीमत 1,25,000/- रुपये।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अनिल उर्फ चिंगारू पिता कपूरचंद भलावी निवासी हालपता आमाझिरिया, डुण्डासिवनी।
  2. विनोद पिता भाउदास गेडाम निवासी शिव मंदिर के पीछे मंगलीपेठ थाना कोतवाली सिवनी।
  3. दीपक पिता प्रभुनाथ सोनी उम्र 38 निवासी बोरदई थाना डुण्डा सिवनी ।
  4. मनोज पिता रामप्रसाद मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी बाडीवाडा थाना डुण्डासिवनी ।

सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा निरीक्षक अजय मरकाम, उपनिरीक्षक लिखन लाल पटले, कार्यवाहक सउनि सुशील त्रिपाठी आर.680 पराग राहंगडाले आर. 679 दिनेश मसकरे, आर. 732 महेश ठाकरे का विशेष योगदान रहा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *