Breaking
24 Feb 2026, Tue

कृषि वैज्ञानिक ने फसलों की नवीन उन्नत किस्में की दी जानकारी

सिवनी। कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में खरीफ की कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एनके सिंह द्वारा जिले की खरीफ़ की मुख्य फसलों मैं वर्तमान परिस्थितियों में की जाने वाले कार्यो की जानकारी प्रदान की साथ ही फसलों की नवीन उन्नत किस्में की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में सोयाबीन फसल में पीला मोजैक रोग के नियंत्रण हेतु रोग ग्रस्त पौधों को खेत से उखाड़ कर अलग करना चाहिए तथा इन लोगों को फैलाने वाले वाहक जैसे सफेद मक्खी एवं एफिड की रोकथाम हेतु पूर्व मिश्रित कीटनाशक बीटासायलोहेतरीन + इमिडाक्लोपरिड दवा का 350 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर का छिड़काव तत्काल करना चाहिए। साथ ही टमाटर अदरक की फसलों में कीट एवं रोग के नियंत्रण हेतु सलाह दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ए पी भंडारकर द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर के के देशमुख द्वारा वर्तमान में लगी धान की फसलों में पौधों के ऊपरी भाग पीला पड़ना जो कि लौह तत्व की कमी को दर्शाता है इसके नियंत्रण के लिए फेरस सल्फेट के छिड़काव की सलाह दी उद्यानिकी विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रुप से काजू पौधरोपण एवं मिनी स्प्रिंकलर योजना जो कि कृषकों के लिए काफी लाभदायक रहेगी इनका लाभ लेने हेतु कृषक भाइयों को जानकारी प्रदान की पशुपालन विभाग से डॉक्टर मनीष सेन्डे के द्वारा पशुपालन एवं बकरी पालन की विभागीय योजनाओं के साथ ही उपस्थित कृषकों को वर्तमान समय में पशुओ में लगने वाली बीमारी और टीका की जानकारी दी गयी।

मछली पालन विभाग के अधिकारी द्वारा प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मछली पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं का की जानकारी दी गई इस अवसर पर जिले के उपसंचालक कृषि मॉरिस नाथ सहायक संचालक कृषि प्रफुल्ल घोड़ेश्वर उप परियोजना संचालक आत्मा नितिन गनवीर, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ के पी एस सैनी, गजेंद्र राणा आत्मा के समस्त विकासखंड के बीटीएम एवं एटीएम सिवनी जिले के समस्त विकासखंड से किसानों की उपस्थिति रही।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *