test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

बरघाट सेलुआ घाटी के पास कार-बाइक की जोरदार टक्कर, एक मृत

सिवनी। सेलुआ घाटी के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे कार व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया है कि बरघाट थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी सुनील पुत्र बनवारीलाल सोनवाने किसी काम के लिए सिवनी आया था। शनिवार की शाम वह वापस अपने गांव बाइक में सवार होकर जा रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार के क्रमांक एमपी 20 सीजे 8046 के ड्राइवर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के स्वजनों को मौके पर बुलाया कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार के ड्राइवर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *