Breaking
20 Dec 2025, Sat

बाघ व तेंदुआ के बीच जबरदस्त संघर्ष, तेंदुए की हुई मौत

सिवनी। रविवार देर रात दक्षिण सामान्य वनमंडल की गोपालगंज बीट से लगे बडकुमारी गांव के पास शिकार को खाने के चक्कर में बाघ व तेंदुआ के बीच संघर्ष हो गया। इसमें तेंदुआ को जान गंवानी पड़ी।

सोमवार दोपहर घटना की जानकारी लगने के बाद वनमंडल के अधिकारी, पेंच के अधिकारी डाग स्क्वाड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद अमला आगे की कार्रवाई कर रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बडकुमारी गांव के पास आरएफ 12 कंपाउंड में बाघ ने गाय का शिकार किया था। जब बाघ शिकार की गई गाय को खाने वाला था तभी वहां तकरीबन 2 साल का तेंदुआ भी पहुंच गया। दोनों के बीच शिकार की गई गाय को खाने के लिए संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में तेंदुआ की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे वन अमले ने बताया है कि घटना स्थल में बाघ के पग मार्क मिले हैं। वहीं शिकार की गई गाय का शव भी पाया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गाय को खाने के प्रयास में बाघ और तेंदुआ के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें तेंदुआ की मौत हो गई।

वन अमले ने मृत गाय का पंचनामा बनाने के बाद तेंदुआ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही गाय मालिक को मुआवजा दिलाने के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
बीते कुछ दिनों से बाघ द्वारा मवेशियों के शिकार की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले ही चक्की खमरिया में बाघ ने गाय का शिकार किया था। दो दिन पहले खापा गांव के पास बाघ ने एक भैंस को अपना शिकार बनाया था। गांवों के पास बाघ की दस्तक और मवेशियों का शिकार करने की घटनाओं के बाद वनों से लगे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

इस मामले में एसकेएस तिवारी, डीएफओ, दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी ने बताया कि गोपालगंज बीट के बडकुमारी गांव के पास कक्ष क्रमांक 12 में एक तेंदुआ मृत मिला है। तेंदुआ के शव के पास एक गाय भी मृत मिली है। साथ ही शेर के पग पार्क मौके पर मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत गाय को खाने के प्रयास में शेर और तेंदुआ में संघर्ष हुआ। जिसमें तेंदुआ की मौत हो गई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *