test
Breaking
31 Mar 2026, Tue

स्कूल के नन्हें बच्चों से भरे ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, डंपर घर मे घुसा

शुक्रवार दोपहर में हुई दुर्घटना

सिवनी। नगर व जिलेभर में यहां की पुलिस व्यवस्था मानो ठप सी हो गई है। राजपूत कॉलोनी में एक शिक्षिका की स्कूटी जहां चोरी हो गई, वहीं शुक्रवार को यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए तेज रफ्तार से जा रहा एक डंपर ने स्कूल के बच्चों को भरकर आ रहा ऑटो को टक्कर मारा। यह तो गनीमत रही की इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार स्कूली बच्चे को चोट नहीं पहुंची। वही अनियंत्रित डंपर चालक सड़क के किनारे एक सनोडिया के मकान के पास जा घुसा। स्कूल के समय दिन में बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध रखा गया है। इन सब के बावजूद भी नियमों को ताक में रखकर दिन में हैवी वाहन धड़ल्ले से शहर में घूम रहे हैं। जिसके चलते ही आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.40 बजे लखनवाड़ा के समीप ग्राम बम्होड़ी में जब एक ऑटो में सवार स्कूल के छोटे बच्चों समेत ऑटो गांव बम्होड़ी के लिए मुड़ा तभी छिंदवाड़ा दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने ऑटो को किनारे से टक्कर मार दी। हालांकि यह टक्कर बहुत मामूली बताई जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया व ऑटो में सवारी स्कूली बच्चे बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए। वही अनियंत्रित डंपर सड़क के किनारे स्थित एक सनोडिया के घर आंगन तक जा घुसा।

स्कूटी चोरी

चोरी हुई स्कूटी

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होडी में

  • एक डंपर चालक ने ऑटो को टक्कर मारते हुए घर में घुस गया जो पेड़ से टकराकर रुक गया
  • डंपर चालक को कोई गंभीर चोट नहीं है
  • ऑटो चालक को माथे पर सामान्य चोट आई है
  • ऑटो में कुछ स्कूली बच्चे सवार थे जिनको कोई चोट नहीं है
  • ऑटो चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है
  • बताया जा रहा है कि डंपर चालक के नींद में झपकी लग जाने से वह डंपर पर नियंत्रण को बैठा
  • ऑटो चालक की तरफ से डंपर चालक पर रिपोर्ट की जा रही है

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *