test
Breaking
31 May 2026, Sun

एकल अभियान की जिला स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता केवलारी ने जीती

सिवनी। एकल अभियान की (अंचल) जिला स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन डी पी कालेज के पास कृष्णम गार्डन सिवनी में हुआ जिसमें जिले के 11 संच आदेगाँव, लखनादौन, धूमा शिकारा, केवलारी , धनौरा पलारी, धनोरा, घंसौर मुंगवानी छपारा से आई हुई मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

जज की भूमिका में बैठे 4 निर्णयको ने फैसला सुनाते हुए केवलारी संच की मंडली को विजेता घोषित किया। इसके बाद अब जिले के केवलारी संच की मंडली 27 फरवरी को संभाग जबलपुर में अपनी प्रस्तुति देगी।

इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार सहित शील्ड प्रशस्ति पत्र और सांत्वना पुरस्कार भी सभी मंडली को दिए गए।

साथ ही भोजन की भी व्यवस्था सभी लोगों के लिए की गई इस सत्संग प्रतियोगिता कार्यक्रम में डॉ. के.के. चतुर्वेदी, डॉ. राजेंद्र बघेल, शंकर दहिया, चंद्रशेखर सनोडिया ठाकरे, राकेश नागफासे, शरद दुबे, निलेश चौधरी, परशुराम बघेल सहित भाग टोली अंचल टोली व 11 संच से आई समिति सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *