Breaking
21 Feb 2026, Sat

डूंडासिवनी के पास पुलिया से टकराई बाइक, युवक घायल

सिवनी। मंडला दिशा से बायपास सिवनी इलाके से बाइक से सिवनी शहर की ओर आ रहे युवक का अपनी बाइक से नियंत्रण हटा और वह डूंडा सिवनी चौक के समीप एक पुलिया से युवक की बाइक जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक की बाइक डूंडासिवनी चौक से बायपास चौराहे के बीच स्थित एक पुलिया से जा टकराई।

बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि युवक काफी ऊपर उछला और वह नीचे गिर गया। जिसके चलते युवक को काफी गहरी छोटे आई हैं। युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *