test
Breaking
20 Apr 2026, Mon

नर्सेस ने निकाली रैली, अस्पताल में मरीज हलाकान

https://youtu.be/lNDD5ZcyLNE

सिवनी। विभिन्न मांगों को लेकर नर्सों की सातवें दिन भी हड़ताल जारी है। आज बुधवार को नर्सेस ने रैली निकाली। हड़ताल के चलते अस्पताल के अनेक वार्डों से मरीज छुट्टी लेकर चले जाने के कारण वार्डों में ताला लग गया। अस्पताल के सिर्फ मेटरनिटी व मेल सर्जिकल वार्ड में ही कुछ मरीज भर्ती देखे गए। मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है।

मध्यप्रदेश नर्सेस एशोसिएशन के प्रांतीय आव्हान पर  जिला सिवनी की नर्सेस द्वारा की जा रही अनिशिचत कालीन हड़ताल को आज अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स ने भी अपना समर्थन दे दिया। हड़ताल स्थल पर अजाक्स के संभागीय महासचिव डॉ डी एस मार्को, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल गढ़पाल तथा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक गोवंशी पहुंचकर अपने संगठन का समर्थन पत्र नसैस एशोसिएशन के पदाघिकारी कों को सौंपा।

डॉक्टर देखकर जाते हैं, इंजेक्शन तक नहीं लग रहा – जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज विश्राम पुत्र महूलाल मर्सकोले व जयहिंद पुत्र गोदराम धुर्वे ने बताया है कि उन्हें डॉक्टर तो देख कर जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद कोई इलाज नहीं हो रहा है। ना तो उन्हें इंजेक्शन लगाया जा रहा है और ना ही बॉटल चढ़ाई जा रही है। बंडोल थाना के मनौरी गांव निवासी विश्राम मर्सकोले ने बताया कि गांव में विवाद होने से वह घायल हो गया था। बीते बुधवार से वह इलाज कराने अस्पताल में भर्ती हुआ है, लेकिन उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा है। इसी तरह बंडोल थाना के उमरिया गांव निवासी जयहिंद धुर्वे ने बताया कि वह बाइक से गिर जाने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ है, उसे भी सही इलाज नहीं मिल रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल से गड़बड़ा गई स्थिति – अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नर्सों की हड़ताल से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा गई है। गंभीर मरीजों को जबलपुर या छिंदवाड़ा रेफर किया जा रहा है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर का कहना है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ नर्सों के हड़ताल पर जाने से समस्या बढ़ गई है।

आवाज बुलंद करती रहीं नर्सें – जिला अस्पताल परिसर में नर्सें एकत्रित होकर अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने में जुटी हैं। रती रहीं। जिले के कई सामाजिक संगठ व कर्मचारी संगठनों हड़ताल के पंडाल में आकार हड़ताली नर्सों समर्थन किया।
जिला चिकित्सालय सिवनी से मेट्रन बी. नायक, इंचार्ज मधु चौबे, ए.जे. मसीह, सी. खान डी. खान, जिला अद अके, मनीषा तिवारी, सरला सनोडिया बड़ी पन्द्रे’, एम. होलू, प्रीति मर्सकोले, इंचार्ज गुरूंग थापा, गुर्देकर सिस्टर समस्त जिले भर की स्टाफ नर्सस मिलकर पुरजोर तरीके से रैली में भाग लिए।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *