test
Breaking
16 May 2026, Sat

दुल्हापुर, मरकावाड़ा समेत छपारा में मिले कुल 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज

सिवनी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 17 दिसंबर की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बरघाट विकासखण्ड के ग्राम दुल्हापुर में 2, छपारा में 1 तथा केवलारी विकासखण्ड के ग्राम मरकावाड़ा में 1 मरीज सहित कुल 4 नए पॉजिटिव केस मिलें है। वहीं 4 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 49445 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1435 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1385 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 40 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 38 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *