Breaking
15 Jan 2026, Thu

सेवानिवृत्ति पर साल श्रीफल से दी भावभीनी विदाई

सिवनी। जिले में शासकीय सेवारत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त महिला-पुरुष कर्मचारियों को बुधवार को साल श्रीफल से सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। मथुरा प्रसाद बघेल, मलेरिया निरीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपारा में जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय सिवनी के अधीन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी के अधीन शासकीय सेवा में 10.02.1984 से 37 वर्ष कार्यरत रहे एवं दिनांक 30.04.2021 को सेवानिवृत्त हुये।

श्रीमति समसुन खान, सहायक ग्रेड-2, जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय सिवनी में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी के अधीन शासकीय सेवा में 18.11.1982 से 39 वर्ष कार्यरत रही एवं आज दिनांक 30.06.2021 को सेवा निवृत्त हो रही है।

प्रताप सिंह चंद्रवंशी, सर्वलैंस वर्कर, जिला मलेरिया कार्यालय सिवनी में दिनांक 10.06.1981 से 40 वर्ष कार्यरत रहे एव आज दिनांक 30.06.2021 को सेवा निवृत्त हो रहे है।

घंसौर। जाम सिंह ठाकुर पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं रामप्रसाद कुमरे सहायक ग्रेड 2 सेवानिवृत्त हुए जनपद सभाकक्ष में दी गई विदाई। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घंसौर मनीष बागरी, जनपद उपाध्यक्ष विजय तिवारी, जनपद अध्यक्ष रविंद्र परते, एपीओ भूपेंद्र सिंह राजपूत, बाबू बारेलाल चौधरी एवं संध्या तिवारी रानू चौरसिया रंजना करवेति संगीता चतुर्वेदी मनीष जैन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी ने दी विदाई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *