test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय अंबेडकर वार्ड निवासी युवक की मौत

सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मोहगांव सड़क के ओवर ब्रिज के पास 28 वर्ष युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर वार्ड ललमटिया निवासी विजय उइके पिता गुलाबचंद (28) जो बाइक क्रमांक सीजी 07 af 2672 से जा रहे थे। 16 जून की रात्रि 12:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से विजय उइके ओवर ब्रिज के पास गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुरई थाना के एएसआई मनीराम यादव ने बताया कि परिजनों ने विजय उइके की शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *