Breaking
20 Dec 2025, Sat

पेच पार्क में मछुआरों ने वन कर्मचारियों पर किया जोरदार हमला,

सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पेच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कर्माझिरी रेंज के कोर एरिया छिंदीमट्ठा में सोमवार रात लगभग 9 बजे मछुआरों ने बलवा कर दिया। मछुवारे लगभग 70 से 80 की संख्या में पहुंचे मछुआरों ने डायनामाइट फोड़ दहशत फैला दी। कैंप में तैनात वन कर्मी घबराकर भाग गए। मछुआरों ने एक सरकारी बोलेरो और कर्मचारियों की 6 बाइक के अलावा दो सरकारी नाव में तोड़फोड़ भी कर दी। किसी तरह जान बचाकर भागे वन कर्मचारियों ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी।

सूचना के मुताबिक तोतलाडोह बांध में मत्स्याखेट रोकने पर घटना को अंजाम दिया गया। सोमवार रात कुरई पुलिस और पेच पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मछुआरे फरार हो चुके थे। मंगलवार दोपहर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फर्टिंग व एसपी कुमार प्रतीक भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार कैंप में सोमवार रात वन कर्मी तैनात थे तभी कुछ मछुआरे आए और हल्ला मचाने लगे। कुछ देर में लगभग 25 नावों में सवार और मछुआरे मौके पर पहुंच गए। पहले उन्होंने तलवार व डंडे दिखाकर वन कर्मचारियों को डराने का प्रयास किया। इसके बाद डायनामाइट फोड़ने लगे।
तोड़फोड़ के बाद मछुआरे कर्मचारियों के वायरस मोबाइल सेट मोबाइल फोन और सोलर बैटरी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी भी की, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेच पार्क से लगी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा में तोतलाडोह बांध है। यहां पर बड़ी संख्या में मत्स्याखेट होता है। जबकि क्षेत्र में मछली पकड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इससे पहले भी मछुआरे और वन कर्मचारियों के बीच संघर्ष की घटनाएं हो पूर्व में हो चुकी है।

एसडीओ वनकर्मी घायल – सूचना मिलने के बाद एसडीओ बीपी तिवारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन वन कर्मचारियों से मछुआरों की बड़ी संख्या की जानकारी मिलने पर वह भी लौटने लगे। वापस आते समय एसडीओ तिवारी भी गिर गए। उन्हें पैर में चोट लगने की जानकारी मिली है। रेंजर आशीष खोबरागडे की ओर से दर्ज शिकायत पर पुलिस ने पुलपुलडोह निवासी जितेंद्र के अलावा अन्य लोगों पर भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस मामले में फील्ड डायरेक्टर पेंच नेशनल पार्क विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि मछुआरों ने कर्मचारियों पर हमले का प्रयास किया। वाहनों व मोटर बोट में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट कुरई थाना में दर्ज कराई गई है। विभागीय स्तर पर जांच पड़ताल की जा रही है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *