सिवनी। 2 दिनों से कोविशील्ड वैक्सीन नहीं होने की वजह से पंजीयन कराने व केंद्रों पर ही पंजीयन कराकर वैक्सीन लगवाने के इच्छुक जागरूक लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लोकेश चौहान ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ को-वैक्सीन ही उपलब्ध है, वह भी दूसरा डोज लगवाने वालों के लिए सुरक्षित रखी गई है। पहले डोज वालों के लिए को-वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है। वहीं कोविशील्ड वैक्सीन संभाग स्तर से नहीं मिल रही है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर चौहान के मुताबिक जिला प्रशासन व संभाग स्तर पर जानकारी देकर को कोविशील्ड की डिमांड की गई है। संभवत रविवार शाम तक वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन जबलपुर में आने के बाद सिवनी से वाहन भेजकर बुलाई जाएगी।
मुख्यालय समेत जिले के अन्य वैक्सीनेशन केंद्रों में जागरूक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें केंद्र में मौजूद कर्मचारियों से एक ही जवाब मिल रहा है। शुक्रवार व शनिवार को वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र के कर्मचारियों ने कहां की अभी कोविशील्ड वैक्सीन नहीं है, बाद में आकर लगवाना।
वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि केंद्रों में वैक्सीन नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी इसकी भी कोई जानकारी केंद्र के कर्मचारियों ने नहीं दी।
केंद्र सरकार ने बीते अप्रैल माह में अवकाश के दिन भी कोविड वैक्सीनेशन जारी रखने के निर्देश दिए थे। वहीं जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन केंद्र सहित जिले के किसी भी केंद्र में शुक्रवार व शनिवार को कोविशील्ड वैक्सीन नहीं लगाई गई।
कोविशील्ड वैक्सीन खत्म होने के कारण अब जिले के लागों को वैक्सीन लगवाने के लिए दो दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। रविवार को भी वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोगों को इसका लाभ नही मिल सकेंगा। वहीं सोमवार को भी वैक्सीनेशन किया जाना मुश्किल लग रहा है। वैक्सीन की खेप आने में समय लगने के कारण वैक्सीनेशन का काम प्रभावित हो हुआ है। प्रशासन की लापरवाही से कई बुजुर्ग भी वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचने के बाद टीका नहीं लगने के कारण परेशान होकर वापस लौट गए।
2 लाख से ज्यादा को लगा कोविड टीका- जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ था। अब तक कुल 2 लाख 3 हजार 76 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

