test
Breaking
20 Mar 2026, Fri

ऐसा सड़क हादसा की कार बीच से हुई दो टुकड़े, 3 की मौत, 2 गंभीर

सिवनी/सौंसर। सिवनी जिले के पड़ोसी जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। नागपुर नेशनल हाईवे पर सौंसर से छिंदवाड़ा के बीच शुक्रवार शाम 4.30 बजे एक दिलदहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाने के फेर में कार चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पुलिया से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दो टुकड़े हो गए।

इस हादसे में कार में पीछे बैठी तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक संचित व उनकी पत्नी नीलम को गंभीर चोटें आई है। मृतकों में देवरानी, जेठानी और भांजी शामिल हैं।

कार में सवार सौंसर का जायसवाल परिवार रामाकोना में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। सौंसर के नजदीक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। इस सड़क हादसे में सौंसर निवासी 36 वर्षीय माधुरी पति आनंद जायसवाल, रोशनी पति अनूप जायसवाल (34) एवं महाराष्ट्र कलमेश्वर निवासी प्रिया पति सचिन जायसवाल निवासी महाराष्ट्र कलमेश्वर (35) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चला रहे संचित जायसवाल और उसकी पत्नी नीलम को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें सौंसर के एक अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *