test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

बरबटी तोड़ रहे 16 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत

https://youtu.be/zb0aD6hLhE4

सिवनी। नदी किनारे लगाई गई साग-सब्जी को तोड़ने पहुंचे 16 वर्षीय बालक को विषैले सर्पदंश ने डंस लिया। सर्पदंश से 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड घंसौर के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव टिकरिया निवासी 16 वर्षीय रामप्रवेश बर्मन पिता शंभूलाल बर्मन कक्षा दसवीं का छात्र जो अपने परिवार के साथ 3 जून को नदी के किनारे कछार में लगाई गई सब्जी बरबटी की तोड़ाई करने परिजनों के साथ पहुंचा था। शाम लगभग 4:00 बजे विषैले सर्प ने डस लिया बालक को उपचारार्थ जबलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति दिनों दिन बिगड़ती गई।

रविवार को डॉक्टरों ने गांव भिजवा दिया, जहां बालक को ऑक्सीजन लगे लगाए स्थिति में घर लाया गया लेकिन रात में बालक की मौत हो गई। गांव निवासी सुशील पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शंभूलाल बर्मन के 3 पुत्र हैं। मंझला पुत्र रामप्रवेश बर्मन की मौत पर परिजनों में जहां रो-रोकर कर बुरा हाल है वही गांव में शोक की लहर फैल गई है। सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *