Breaking
6 Dec 2025, Sat

13 साल की लड़की ने काउंसलिंग में बताया कि उसके साथ दुष्कर्म मौसिया ने किया और,,,

सिवनी। सिवनी में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मौसिया समेत दो लोगों ने दुराचार किया है। हालांकि दोनों घटनाएं अलग-अलग शहर और दिनों की हैं। इसका उजागर तब हुआ, जब सिवनी पुलिस ने वहां हुए रेप मामले में आरोपी पर एफआईआर के बाद लड़की की काउंसलिंग करवाई। पता चला कि भोपाल में उसके मौसिया ने ही दुष्कर्म किया था। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब सिवनी से केस डायरी मिलने के बाद रातीबढ़ पुलिस ने भी मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी की रहने वाले 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में सिवनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि उसके साथ वहीं रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान, मामला बाल कल्याण समिति को किशोरी को काउंसलिंग करने के लिए दिया गया।

इस दौरान पता चला कि सिवनी में दुष्कर्म किए जाने से पहले से ही किशोरी मानसिक तनाव में है। इसके चलते टीम को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने लड़की की अच्छे से काउंसलिंग शुरू की तो किशोरी ने बताया कि वह इसी साल मार्च महीने में भोपाल के नीलबड़ में रहने वाली अपनी मौसी के घर आई थी। मौसी 25 मार्च को काम से घर से बाहर गई थी। उसी दौरान मौसा आए और उसके साथ गलत हरकत करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिनों बाद जिद कर वह वापस सिवनी वापस आ गयी।

सिवनी पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सिवनी में हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी पर ज्यादती समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर भोपाल में दुष्कर्म मामले में भी जीरो पर प्रकरण दर्ज किया। घटनास्थल रातीबड़ थाना क्षेत्र का होने के कारण सिवनी पुलिस ने मामला रातीबड़ पुलिस को भेज दिया। टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि अभी सिर्फ एफआईआर के आधार पर रातीबड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। किशोरी के बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *