test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

कृषि बिल के समर्थन में जबलपुर महारैली में शामिल होने निकले कुरई के भाजपाई

सिवनी। कृषि बिल के समर्थन में भाजपा कुरई मंडल के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में जबलपुर महारैली रवाना होकर शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान, भाजपाई कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपाइयों ने बताया कि कृषि बिल से किसानों का काफी भला होगा। कृषि बिल किसानों की तरक्की उनके अनाज को बेचने की स्वतंत्रता समेत अनेक फायदों को लेकर आया हुआ है। कुछ विपक्षी पार्टी अपने निजी स्वार्थ के लिए किसानों को भड़का रहे हैं। कृषि बिल के बारे में किसानों को गलत जानकारी, गलत बातें बता कर उन्हें आंदोलन की राह में धकेल रहे हैं। जबकि इसके ठीक विपरीत कृषि बिल है। कृषि बिल से किसानों में काफी समृद्धि होगी। कृषि बिल के समर्थन में भाजपाई अब आगे आ रहे हैं। जबलपुर में होने वाली महारैली में बड़ी संख्या में भाजपाई व किसान इसमें शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *