Breaking
16 Feb 2026, Mon

प्रदेश में है इनकी सरकार, उल्टे पड़े है शिवराज !

सिवनी। जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रवेश द्वार के समीप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो नाम युक्त किसान की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का एक होल्डिंग बीते चार-पांच दिनों से यहां पड़ा हुआ है।

जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर व कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रवेश द्वार के बाएं हाथ में उल्टा पड़ा यह फ्लेक्स जिसे यहां से जाने आने वाले छोटे कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी तक का जाना आना इसी मार्ग से लगा रहता है। शुक्रवार 21 मई की शाम तक लोहे के एंगिल में लगा बड़ा फेलेक्स पड़ा रहा। अभी तक इस फ्लेक्स पर किसी की भी नजर नहीं गई है। फ्लेक्स जहां पड़ा है वहां कुछ लोग लघु शंका भी करने जाते हैं।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान कुसुम कृषकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच कृषकों को स्वावलंबी बनाने के लिए भारत सरकार की पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत प्रदेश में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की विशेषताओं बताने वाला फ्लेक्स जिसमें नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह की भी फोटो लगी हुई है। किसानों और किसानों की लाभकारी योजनाओं को बताने वाला यह फ्लेक्स उल्टा पड़ा हुआ है।

जिले के अन्य विकासखंड या सुदूर अंचल के गांव क्षेत्रों में ऐसे फ्लेक्स पड़े हो तो इस लापरवाही पर अब तक कार्रवाही हो जाती लेकिन कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ही यह फ्लेक्स बीते कई दिनों से उल्टा पड़ा हुआ है। जिस पर किसी की भी अब तक नजर ना जाना और फ्लेक्स को उचित स्थान पर नहीं रखवाना यह भी समझ से परे है।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का भी इसी मार्ग से आना-जाना सतत रूप से बना रहता है। उल्टा पड़ा फ्लेक्स कलेक्ट्रेट प्रवेश द्वार समेत जिला अस्पताल से बस स्टैंड की ओर जाने आने वाले मार्ग से सभी को नजर आता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को भी इतनी फुर्सत नहीं कि वे इस कार्य में अपनी ओर से कुछ हटकर काम भी कर सकें।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *