test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

केवलारी, घंसौर व धनौरा में स्थगित कराए गए विवाह कार्यक्रम, एफआईआर दर्ज, दी समझाइश

सिवनी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में मई माह में विवाह कार्यक्रम के आयोजनों को प्रतिबंधित किया गया हैं। जिसके परिपालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतत रूप से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा हैं। जिसमे धनौरा तहसील के ग्राम जामुनपानी में बिना अनुमति आयोजित दो विवाह कार्यक्रमो को स्थगित कराया गया हैं तथा एफ आई आर दर्ज कराई गयी हैं। इसी तरह घंसौर के ग्राम सारसडोल,केवलारी के ग्राम पिपरियाकला मे आयोजित होने वाले विवाह कार्यक्रमों को समझाइस देकर स्थगित कराया गया हैं। 

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *