test
Breaking
12 May 2026, Tue

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल जप्त,


सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बरघाट पुलिस द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 11.05.2026 को कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्र कुमार ठाकरे, म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. बरघाट द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मंडी छुई टोला में स्थापित 25 केव्हीए का ट्रांसफार्मर Make-JAY BEE INDUSTRIES, क्रमांक 2516/454 से रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा करीब 100 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना पर दिनांक 12.05.2026 को ग्राम मानेगांव रोड स्थित मोक्षधाम के पास से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि तेल निकालते समय ट्रांसफार्मर फट गया था, जिससे शेष ऑयल मौके पर ही गिर गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 30 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नीतेश पिता डोलीराम राउत, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहगांव, थाना लालबर्रा, जिला बालाघाट
  2. महेन्द्र पिता शंकरलाल कुपाले, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बरहोली, थाना बरघाट, जिला सिवनी
  3. धर्मेन्द्र पिता ईदल सहारे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बरहोली, थाना बरघाट, जिला सिवनी

जप्त सामग्री:

  1. 30 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, कीमत 3,900 रुपये
  2. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक MP04ZM8066, कीमत 50,000 रुपये
  3. 02 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत 20,000 रुपये
    कुल मशरूका: 73,900 रुपये

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, सउनि रामअवतार डेहरिया, प्र.आर. 133 बिहारीलाल धुर्वे, आर. 846 अनिल मर्सकोले, आर. 287 आशीष कुडोपे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *