test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत का कार्यकर्ता विकास वर्ग विशेष का सिवनी में हुआ भव्य शुभारंभ”

“संघ अर्थात त्याग, तपस्या, अनुशासन और सामूहिकता है: ब्रजकांत जी प्रांत प्रचारक

सिवनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत का कार्यकर्ता विकास वर्ग विशेष का सिवनी में 15 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग विशेष का आज शुभारंभ हुआ। आयोजित इस वर्ग में महाकौशल प्रांत के 10 विभाग के 34 जिलों से 168 स्वयंसेवक वर्ग में सहभागिता कर रहे है। जिसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, सेवा निवृत्त कर्मचारी, प्रोफेसर तथा व्यवसायी व कृषक है जो 41 वर्ष से लेकर 65 वर्ष आयु तक के स्वयंसेवक सहभागिता कर रहे है।

संघ शिक्षा वर्ग के शुभारंभ सत्र में वर्ग के सर्वाधिकारी परमिंदरजीत सिंह बिन्द्रा जी, वर्ग कार्यवाह रमेश साहू जी एवं महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक ब्रजकांत जी ने मॉ भारती को पूजन-अर्चन कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वर्ग में उपस्थित प्रांत प्रचारक ब्रजकांत जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ता विशेष वर्ग ऐतिहासिक वर्ग है। क्योकि यह संघ का शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहा है साथ ही वंदे मातरम् गीत का 150 वॉ वर्ष और गुरू तेगबहादुर जी की पुण्यतिथि (शहादत पर्व) का 350 वॉ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण करते हुए यह कल्पना की थी कि समाज का हर व्यक्ति शिक्षित होगा और राष्ट्र के लिए समर्पित होगा।

संघ कोई राजनीतिक या सांस्कृतिक संगठन नही है अपितु संघ एक वैचारिक संगठन है जहां विचारों के माध्यम से व्यक्तियों के निर्माण का कार्य किया जाता है। कार्यकर्ताओं के लिए संघ शिक्षा वर्ग सर्वप्रथम 1929 में संघ के संस्थापक परम पूज्यनीय डॉ. साहब ने संघ के अधिकारी शिक्षा वर्ग (ओटीसी) प्रारंभ हुआ। जिसे 1950 से परम पूज्यनीय गुरूजी ने संघ शिक्षा वर्ग का नाम दिया। संघ अर्थात त्याग, तपस्या, अनुशासन, सामूहिकता, समय पालन, प्रमाणिकता और सामाजिक समरसता है। अनुशासन और समय पालन जिसके जीवन में आता है तभी प्रगति होती है।

प्रतिदिन वर्ग का प्रारंभ प्रातः 4 बजे जागरण के साथ होता है। जिसमें स्नान ध्यान के अलावा शारीरिक प्रशिक्षण संघ स्थान पर दिये जाते है जिसमें व्यायाम, योग, दंड संचालन, नियुद्ध इत्यादि का प्रशिक्षण स्वयंसेवक प्राप्त कर रहे है। वही दिन में भोजन के पूर्व व उपरांत बौद्धिक चर्चा सत्र व गीत प्रार्थना अभ्यास के सत्रों के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्ग 10.05.2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 24.05.2026 को समाप्त होगा। इन 15 दिनों में सिवनी नगर की मातृशक्ति प्रातः व सायं भोजन हेतु भोजन बनाने में सहयोग प्रदान कर रही है, वही दूसरी ओर सायं संघ स्थान के समय नगर के गणमान्य नागरिकों व बुद्धिजीवी वर्ग के विभिन्न श्रेणियों के बंधु एवं भगनियों के वर्ग दर्शन की व्यवस्था भी की गई है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *