test
Breaking
3 Jun 2026, Wed

कान्हीवाड़ा : तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सिवनी/कान्हीवाड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुटका से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ के हिरी टोला तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना – जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीण सुबह तालाब की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक शव को उतराते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कान्हीवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

मृतक की हुई पहचान – पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच और शिनाख्त में मृतक की पहचान मंगल सिंह उईके के रूप में हुई है, जो चुटका गांव का ही निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *