test

सिवनी। नगर के बारापत्थर क्षेत्र एरीकेशन अपर वेनगंगा कॉलोनी निवासी व मूल निवासी खारी बरघाट के नरेंद्र नाथ मोतीचूर की 21 वर्षीय बेटी निवेदिता का शुक्रवार की सुबह नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। निवेदिता का अंतिम संस्कार बारापत्थर स्थित मोक्षधाम में शुक्रवार की दोपहर में किया जाएगा।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय निवेदिता पिता नरेंद्र नाथ मोतीचूर कि गुरुवार को तबीयत खराब हुई थी। जहां उन्हें बारापत्थर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं परिजन बेहतर उपचार के लिए नागपुर लेकर गए जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह निवेदिता का निधन हो गया।

परिजनों ने बताया कि ऐरिकेशन कॉलोनी निवासी नरेंद्रनाथ की तीन बेटियां हैं। जिसमें निवेदिता मंझली बेटी है। जो कॉलेज में अध्यनरत थी। बेटी के निधन पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पीजी कॉलेज सिवनी के प्रोफेसर व परिजनों ने बताया कि निवेदिता एक संवेदनशील, सहृदय, समझदार एवं सेवाभावी व्यक्तित्व थीं। NSS की सक्रिय स्वयंसेविका के रूप में उन्होंने सदैव सभी की सहायता की उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों को शब्दों में बांध पाना कठिन है। उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से हर किसी के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका स्नेह, सरलता और सहयोग की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी।
यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि हम सभी NSS परिवार की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *