Breaking
19 Jul 2026, Sun

परशुराम जयंती की तैयारी के चलते ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी टीआई से मिले

सिवनी। जिला ब्राह्मण समाज सिवनी द्वारा आगामी परशुराम जयंती के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी अपनी तैयारी में जुड़ गए हैं। गुरुवार को पदाधिकारी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी से मुलाकात की और आयोजन को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने नगर के किस मार्ग से जुलूस निकाला जाएगा इसकी जानकारी भी उन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी को दी।

ब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज की बैठक थाना कोतवाली में ली गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जुलूस मार्ग के संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप तिवारी, अज्जू मिश्रा, भुवनेश्वर शुक्ला, जुगल दुबे, पिंकी त्रिवेदी सहित अन्य  ब्राह्मणजन मौजूद थे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *