अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा बालाघाट ने धरना देकर निकाली विशाल रैली
बालाघाट । जिले के अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने आज 08 अप्रैल को मुलना स्टेडियम बालाघाट के सामने विशाल धरना देकर एवं हजारों शिक्षक अध्यापिकाओ एवं शिक्षक भाइयों ने अपनी दो सूत्रीय मांग 1. शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त किए जाने एवं 2. नवीन शिक्षक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना किए जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में विशाल रैली निकालकरअम्बेडकर चौक, काली पुतली चौक, जयस्तम्भ चौक, विश्वेश्वरैया चौक होते हुये जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर माननीय कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा गया।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक आशीष बिसेन, एवं सदस्य एमन्त ठाकरे ने बताया कि इस धरना रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सम्मिलित संयुक्त मोर्चा के घटक मे आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष बिसेन , शासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रितेश गेड़ाम, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद पारधी, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश बिसेन, एन.एम.ओ.पी.एस संघ के जिलाध्यक्ष बी. के.पटेल, खेलकूद शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील खोबरागड़े, ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र नागेश्वर , मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज चिले , मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा एवं हेमराज राणा, म. प्र.राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक बिसेन सहित इन संगठनों के समस्त जिला, संभागीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जिले के हजारों अध्यापक शिक्षिका बहने एवं शिक्षक साथी सम्मिलित रहे। इन्होंने आगे बताया कि इसके पश्चात 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना कार्यक्रम आयोजित कर सभी स्थानीय विधायक, मंत्री एवं सांसदों को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा एवं ज्ञापन सौपा जायेगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर इसी अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के द्वारा दिनांक 18 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय व्यापक धरना देकर मुख्यमंत्री अनुरोध रैली निकालकर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आज के जिले में इस व्यापक धरना रैली कार्यक्रम में लगभग 04 से 05 हज़ार उपस्थित समस्त शिक्षिका बहनों एवं शिक्षक साथियों का संयुक्त मोर्चा के समस्त संयोजकों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया एवं अपील की गई कि ब्लॉक स्तर पर जो कार्यक्रम आयोजित होंगे उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सभी को परिवार सहित सम्मिलित होकर टेट परीक्षा से मुक्ति पाना है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

