test
Breaking
6 Apr 2026, Mon

सूने घर में चोरी : तीन चोरो को डूण्डासिवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

01 लाख रुपये का मशरुका बरामद

सिवनी। डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनाँक 04 अप्रैल को रामदयाल यादव निवासी जनता नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आपने पारिवारिक कार्यक्रम मोहल्ले मे परिवार सहित गया था उसी समय रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा सोना चांदी एंव नगद रुपये घर का ताला तोड कर चुरा लिये है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द क्रमांक 175/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी चैनसिंह उइके द्वारा आरोपियो की तलाश पतासजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की जाकर आरोपीयो की धरपकड हेतु क्षेत्र मे टीम रवाना की गई।

डूण्डासिवनी पुलिस व्दारा तत्परता दिखाते हुये कुछ संदेही से पूछताछ की गई, मुखबिर लगाये गये चंद घंटो के भीतर तीन संदेही को हिरासत मे लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किये, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सोना चांदी के जेवरात बरामद किये गये तीनो अपचारी बालको को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी का नामः 03 नाबलिग अपचारी बालक ।

जप्तीः-

  1. एक सोने का मगंलसूत्र।
  2. सोने की सात पत्ती ।
  3. चांदी की एक जोडी पायल ।
  4. चांदी के हाथ के कंगन
  5. चांदी एक जोडी बिछिया

सराहनीय कार्यः – निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेत्तृत्व मे सउनि निसार खान, संजय बघेल, प्र. आर. उमेश्वरी चौधरी, आर. नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख, कृष्णकुमार भालेकर, हिमेन्द्र सहारे, रवि धुर्वे, अंशुमन राजपूत, मिथलेश सूर्यवंशी, रघुराज यादव ।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *