test
4 Apr 2026, Sat

वन विभाग की टीम ने जप्त किए 46 नग सागौन

सिवनी। सागौन के लट्ठे को एक वाहन में भरकर ले जाने की मुखबिर द्वारा मिली सूचना से वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने 2 व 3 अप्रैल की मध्य रात्रि में घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। हालांकि रात में वाहन चालक मौका देख फरार होने में कामयाब हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 व 3 अप्रैल की दरम्यानी रात में मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र सहायक व्रत गोपालगंज सिवनी परिक्षेत्र के कर्मचारी एवं उड़न दस्ता दल सिवनी व्रत सिवनी कर्मचारियों के संयुक्त गश्ती के दौरान सरसडोल गांव में एक टाटा अल्ट्रा लोंगबॉडी क्रमांक एमएच 24 बी डब्ल्यू 8199 में सागौन लट्ठे से भरा ट्रक वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने पकड़ा। जिसे गोपालगंज लाया गया। इसके साथ ही लकड़ी का नापजोख किया गया जिसके चलते 46 नाग सागौन लट्ठे 7.952 घन मीटर पाया गया।

उक्त कार्रवाई में हरर्वेंद्र सिंह बघेल उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक गोपालगंज, रोहित शुक्ला कार्यवाहक वनपाल बीट प्रभारी सरसडोल, कपिल सनोडिया कार्यवाहक वनपाल बीट प्रभारी खापा, गुरु प्रसाद जंघेला वनरक्षक बीट प्रभारी चांवड़ी, शिवलाल काकोडिया कार्यवाहक वनपाल बीट प्रभारी गोपालगंज, रमेश उइके कार्यवाहक उपवनपाल क्षेत्रपाल उड़न दस्ता दल प्रभारी, मुकेश तिवारी कार्यवाहक वनपाल उड़न दस्ता दल। इसके साथ ही उड़न दस्ता दल में विवेक मिश्रा वनरक्षक, भूपेंद्र ठाकुर वनरक्षक, विजय मिश्रा वनपाल, सुगन इनवाती वनरक्षक उड़न दस्ता दल व अन्य सुरक्षा श्रमिक दल के सहयोग से सागौन की चोरी को वन अधिकारी ने रोकने में सफलता प्राप्त की।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *