test
Breaking
23 Mar 2026, Mon

TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

छपारा। पूरे प्रदेश में शिक्षकों के लिए ली जाने वाली TET परीक्षा के विरोध में व्याप्त आक्रोश एवं विरोध की लहर के अविरल क्रम में दिनांक 23 मार्च को विकासखंड के 350 से 400 शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

1 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले एवं निर्देश के पश्चात अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर TET परीक्षा के विरोध लगातार आंदोलन जारी हैं। प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में ऐसे ही ज्ञापन सौंपे गये है और इसके अगले क्रम में दिनांक 24 मार्च को जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जायेगा।

प्रदेश के सभी शिक्षक संघों ने कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान एवं अगुवाई में एक बैनर तले आकर विभिन्नता को एकता में बदलकर इस मुहिम को गति दी है। इसी क्रम में 23 मार्च को विकासखंड के 350 से 400 शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों ने ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं एवं याचिका पर सकारात्मक एवं संतोषप्रद कार्यवाही कर पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के दौरान TET परीक्षा की अनिवार्यता को रद्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की बात कही। संयुक्त मोर्चा छपारा

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *