सिवनी। जंगल के बीच बिराजी वन देवी बंजारी माता मंदिर गोरखपुर घाट भीमगढ़ रोड छपारा में 42 मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं। जहां प्रतिदिन सुबह शाम माता जी की आरती देवी भजन से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है।

मंदिर के सेवादार पंडा स्वरूचंद एवं मंगल प्रसाद ने जानकारी दिया कि प्रतिदिन गोरखपुर अंजनिया कड़वी चंडी सरंर्डिया जूनापानी बंजर सहित आसपास के ग्रामों से भक्तों के दर्शन का क्रम सुबह से शाम तक जारी रहता है वहीं छपारा भीमगढ़ मुख्य मार्ग में स्थापित होने की वजह से राहगीर भी यहां रुक कर दर्शन एवं विश्राम करते हैं मंदिर समिति के मुख्य ट्रस्टी शिवहरे परिवार वैभव लक्ष्मी ग्रुप द्वारा यहां शीतल शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था एवं राहगीरों के विश्राम के लिए शेड की व्यवस्था बनाई गई है क्षेत्रीय निवासी राजाराम ऊईके, राधेश्याम डेहरिया, सुशीला बाई, केशरी कुमरे, कमलिया भलावी आदि ने जानकारी दी की विसर्जन की पूर्व संध्या पर यहां देवी जागरण साथ ही विसर्जन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी से बड़ी संख्या में सम्मिलित होने का निवेदन किया है ताजा समाचार के लिए छपारा से हमारे संवाददाता राजेंद्र तिवारी की रिपोर्ट।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

