महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
सिवनी। कान्हीवाड़ा बाजार चौक में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ के कथा वाचक पं. हिमांशू शास्त्री जी वृंदावन ने श्रद्धालुजनों को बताया कि श्रीमद्भागवत की कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। यह भागवत की कथा भगवान की कृपा से प्राप्त हो पाती है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद्भागवत की कथा में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। वह मनुष्य अपना जीवन तभी पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति करेगा।
कथा आयोजकों में के.एल. गौतम-श्रीमती कुशुम गौतम, जगमोहन गौतम, राजेश गौतम ने बताया कि यहां कथा परायण प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक, सरस संगीत अमृतमयी कथा दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक होगी। इसके साथ ही हवन भंडारा 9 फरवरी को होगा।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

