सिवनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 फरवरी दिन सोमवार को किसान संघर्ष समिति के जिला कार्यालय में शहीद राजेशराय पलारी के साथ शहीद शैलेश वर्मन बंडोल, शहीद भूरासिह बघेल जैतपुर ,शहिद नितेश मिश्रा गंजवार्ड सिवनी , शहीद सी डी एस बिपिन रावत एवं अन्य शहीद साथियों को डा राजकुमार सनोड़िया की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्प माला दीप प्रज्वलित श्रीमति पिंकी सनोडिया द्वारा किया गया।
साथ ही शहीदों को नमन करते हुए डॉ. राजकुमार सनोडिया द्वारा शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और बताया गया की इस कार्यक्रम को समिति द्वारा विगत 2002से प्रति वर्ष मनाया जा रहा है। जिसमें ग्राम से लेकर राष्ट्रीय नेताओं का भी आगमन रहा है। तदुपरान्त अभिनव डोंगरे द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से तकरीबन पांच दर्जन से अधिक संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय में दिया गया।
इस शहादत कार्यक्रम में श्री राम जानकी मंदिर के दास दासी, श्रीमति संतोषी बाई, दद्दू सनोडिया, पप्पू अरुण सनोडिया, राजबेलवंशी, टीकाराम, शरद मिश्रा, कृष्ण कुमार, घनश्याम, महेश, प्रध्युम्नकुमार, देवन्द्र कुमार, श्रीमति साधना, श्रीमति पूनम, सहित अन्य लोगों की उपस्तिथि सराहनीय रही।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

