सिवनी/छपारा। गणतंत्र दिवस की शाम को छपारा में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही भव्यता व गरिमा पूर्ण ढंग से किया गया। केवलारी विधानसभा के तहसील व ग्राम छपारा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर छपारा नगर परिषद द्वारा रखे गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर परिषद के कर्मचारी को जहां सम्मान किया गया वहीं छपारा के होनहार विद्यार्थियों व छपारा की निवासी जो अपर कलेक्टर बनी है उनके माता-पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
यह जो कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से नगर परिषद छपारा में सीएमओ मैडम सुश्री गीता वाल्मीक द्वारा रखा गया था जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष श्री शिवकांत सिंह व पार्षदगणों में श्रीमती अहिल्या उइके, श्री दिनेश उइके, श्री राकेश भारद्वाज, श्रीमती शिवनीता सिंह राजपूत, श्रीमती शशि नागेश, श्री दीपक कोस्टा, श्री धर्मेंद्र जैन, श्रीमती हेमलता सोनी, श्री रामेश्वर बंजारा, श्रीमती निर्मला पप्पू ठकरिया, श्रीमती प्रीति सिंह सिसोदिया, श्रीमती सोनल श्रीवात्री, श्री ठाकुर विशाल सिंह सहित सभी पार्षदों के द्वारा एक शाम शहीदों के नाम शानदार देशभक्ति पर संस्कृति म्यूजिक ग्रुप जबलपुर से आए हुए सभी कलाकारों द्वारा शानदार देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गई है।
उक्त कार्यक्रम को छपारा नगर परिषद के सभी सम्माननीय सीएमओ, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सभी पार्षदगण द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम पर सभी ने एकता दिखाई एवं शील्ड और प्रमाण पत्र वितरण किए गए है और इस कार्यक्रम में सभी नगर एवं क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे एवं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रात्रि में एक शाम शहीदों के नाम पर कार्यक्रम केवलारी विधानसभा क्षेत्र के तहसील व ग्राम छपारा में रखा गया था जिसमें केवलारी विधानसभा के नेता जिला उपाध्यक्ष बिसराम पटेल और समस्त नगर एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।












ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

