सिवनी। मंगलवार को सिवनी जिले के सरकारी बैंक के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। जिसके कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जिले भर के बैंकों में लेनदेन नहीं हुआ और करोड़ों रुपए का काम प्रभावित हुआ।
बैंक में आयोजित की गई एक दिवसीय हड़ताल के चलते जब आम उपभोक्ता अपने कामकाज के लिए वहां पहुंचा तो उनके काम नहीं हो सके और उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैसे भी बीते तीन-चार दिनों से शनिवार रविवार व सोमवार को राष्ट्रीय पर्व के चलते बैंक बंद थे। ऐसे में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग कार्य के लिए सरकारी बैंक पहुंचे तब उन्हें पता चला कि आज बैंक में हड़ताल रखी गई है जिसके चलते बैंक का कामकाज नहीं होगा।
देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। PTI के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग की मांग कर रहा है। हड़ताल की वजह से बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं हो सकें।
अपने विभिन्न मांगों में कर्मचारियों ने बताया कि बैंक यूनियनों और सरकार के बीच विवाद की मुख्य जड़ शनिवार की छुट्टी है। बैंक कर्मचारी काफी समय से ‘5-डे वर्क वीक’ (हफ्ते में केवल 5 दिन काम) को लागू करने की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनी थी। लेकिन समझौते के बावजूद अभी तक इसका सरकारी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। 5-डे वर्किंग के लिए यूनियनों का तर्क है कि हम एक संतुलित कार्यप्रणाली मांग रहे हैं। हम इसके बदले हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।
वर्तमान में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। यूनियन चाहती है कि सरकार अब इसकी आधिकारिक अधिसूचना तुरंत जारी करे।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

