Breaking
15 Jan 2026, Thu

बेंगलुरु : अजमेरा इंफिनिटी इलेक्ट्रॉनिक सिटी में लोहड़ी पर्व की धूम,

बेंगलुरु। अजमेरा इंफिनिटी इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेस वन में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

नगर में अनेक स्थानों पर उत्सव की भारी चमक दिखाई दी। शाम ढलते ही पूरा जिला लोहड़ी के गीतों और ढोल की थाप से गूंज उठा। इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेस वन निवासी श्री गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि आस्था के इस पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से यहाँ तैयारियां चल रही थीं। शाम को महिलाओं और पुरुषों ने नए वस्त्र धारण कर लोहड़ी पूजन किया।

सीनियर सिटीजन फोरम की अध्यक्ष उषा कालरा  के  द्वारा यह आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में लोहड़ी जलाई गई और उसमें मूंगफली, रेवड़ी, काली तिल्ली  व मक्का के दानों की आहुति दी गई। पवित्र अग्नि की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार और संसार में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। सरदार जय देव सिंह व उनके परिजनों ने मौजूद सभी जनों को प्रसाद का वितरण किया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *