Breaking
12 Feb 2026, Thu

सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र को अपने से नीचा रखने के बजाय समकक्ष बनाने का प्रयास करें : हितेंद्र शास्त्री

सिवनी। नगर के मरझोर रोड स्थित लॉन में जारी श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए कई कथाओं का भक्तों को कथा वाचक पं. हितेंद्र शास्त्री ने श्रवण कराया।

कथा समापन के दौरान उन्होंने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही, जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं।

सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र को विपत्ति में साथ दें। उसे अपने से नीचा रखने के बजाय समकक्ष बनाने का प्रयास करें।

उन्होंने आगे कहा कि मित्रता का अर्थ स्वार्थ नहीं बल्कि सहयोग और समर्पण होना चाहिए। श्रीमद् भागवत का रसपान पाने के लिए भक्तों का सैलाब कथा स्थल पर उमड़ पड़ा था। वहीं कथा के बीच बीच में श्रद्धालुओं ने नृत्य कर भक्तिभाव प्रकट किया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *