सिवनी। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय अध्यक्ष/ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सतीश चंद्र राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में श्री ललित कुमार झा द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश तहसील न्यायालय लखनादौन के नेतृत्व में 13 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को वर्ष की लास्ट नेशनल अदालत का आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ तथा 11:00 बजे श्रीमान ललित कुमार झा प्रथम द्वितीयअपर जिला न्यायाधीश, श्री संजीव कुमार पालीवाल प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती स्वेता परते तिवारी न्यायाधीश सुश्री नगीना मरावी न्यायाधीश, सुश्री रिशु भगत न्यायाधीश श्रीमती निरंजना मालवीय न्यायाधीश, खंडपीठ के अधिवक्ता सदस्यों तथा न्यायिक कर्मचारियों की उपस्थिति में माता सरस्वती एवं महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित तथा मालिया अर्पड कर पुष्प अर्पित कर उद्घाटन किया गया। श्री ललित कुमार झा द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश द्वारा अपने उद्बोधन ने लोक अदालत का महत्व बताते हुए सभी पदाधिकारी को अधिक से अधिक प्रकरण के निराकरण कराए जाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की तथा सभी सभी कर्मचारी पैरालेगल वॉलिंटियर्स की उपस्थिति में लोक अदालत कार्रवाई प्रारंभ की गई।
तहसील लखनादौन में आयोजित नेशनल अदालत की 6 खंडपीठों में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य 723 प्रकरण रेफर किए गए जिसमें 80 प्रकरण का सफलतापूर्वक आपसी समझौता के माध्यम से निराकरण किया गया तथा राशि 27274500 रुपए का अवार्ड पारित किया गया तथा 220 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया इसी प्रकार लखनादौन न्यायिक कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत बैंक नगर परिषद के संपत्ति कर जलकर एवं विद्युत अधिनियम आदि प्रकरण के कुल 4469 लिटिगेशन प्रकरण रिकवरी वसूली हेतु रखे गए जिसमें सभी विभागों द्वारा कुल 78 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं राशि 380000 रुपए की रिकवरी की गई जिसमें 160 लोग लाभान्वित हुए।
राजीनामा से निराकृत हुए प्रकरण में उपस्थित पक्षकारों को वन विभाग के सौजन्य से श्री ललित कुमार झा द्वितीय अपर सत्र जिला न्यायाधीश लखनादौन एवं अन्य न्यायाधीशों एवं अधिवक्ता संघ के सहयोग से पौधे वितरण किए गए तथा पर्यावरण के बारे में बताया गया।
नेशनल लोक अदालत में श्री संजय कुमार उइके , राजेंद्र प्रसाद उइके पैनल लॉयर श्री सुनील यादव एवं पीएलवी श्री मनोज रजक श्री संतोष राय तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के सहयोग रहा।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

