test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

शहर के बीचों बीच भैरोगंज में शासन की करोड़ो की जमीन पर अवैध कब्जा


दबंगों ने पक्की सीमेंट रोड पर बाउंड्रीवाल बनाकर कालोनी वासियों का एकमात्र रास्ता रोका, जिले की संवेदनशील कलेक्टर से न्याय की गुहार रास्ता खुलवाने की माँग

सिवनी। एक और जहां शासन प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार प्रयासरत है शासकीय भूमि पर किए गए कब्जा को हटाकर करोड़ो की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा रही है वहीं शहर के बीचों बीच हृदय स्थल भैरोंगंज में नगर पालिका की लगभग एक एकड़ नजूल भूमि जिसका खसरा नम्बर 28 और रकबा 0.259 हेक्टेयर है पर दबंगों सोहन कुशवाहा, गज्जू कुशवाहा और परिवार द्वारा कब्जा कर कालोनीवासियों का रास्ता बंद दिया गया है ।

ज्ञात हो कि जिंदल हॉस्पिटल के पास काछीवाड़ा में कालोनीवासियों के लिए आवागमन का एकमात्र मार्ग है जहाँ पर नगरपालिका के द्वारा सीमेंट की सीसी रोड का निर्माण किया गया है। जिस पर दबंगों के द्वारा चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनाकर आवागमन का रास्ता रोक दिया गया है और उससे लगी एक एकड़ नगर पालिका की शासकीय भूमि पर तार फेंसिंग की जाली लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसकी बार-बार शासन प्रशासन से आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका के द्वारा केवल कब्जा धारियों को नोटिस देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है।

कालोनीवासियों ने जिले की संवेदनशील कलेक्टर से निवेदन किया है की उक्त अतिक्रमण को हटाकर सुखाचार के अंतर्गत उन्हें रास्ता प्रदान करने की कृपा करें।

नगरपालिका 2 बार नोटिस देकर कब्जा हटाने को आदेश दे चुकी है

इस मामले में जिन पर अतिक्रमण का आरोप लगा है उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *