Breaking
1 Dec 2025, Mon

छपारा में हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती

सिवनी/छपारा। 1 दिसंबर 2025 को गीता जयंती के अवसर पर विश्व कल्याण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के पुन: उत्थान की कामना से सुसज्जित अंतरराष्ट्रीय भागवत गीता महोत्सव देश के प्रत्येक विकासखण्ड में समारोह की देशव्यापी श्रृंखला अंतर्गत संदीपानी विद्यालय छपारा में विकासखंड स्तरीय आयोजन भव्यतापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम पूर्व निर्धारित एवं निर्देशित निश्चित दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रातः 9:45 से 12:30 तक के कालखंड में सानंद एवं हर्षोल्लास से आयोजित एवं संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिथि आगमन, स्वागत, सरस्वती पूजन, गीता पूजन, प्रेरणा गीत, शंखनाद, से प्रारंभ होकर सभी उपस्थितों द्वारा भागवत गीता के 15 वें अध्याय के श्लोकों के सामूहिक स्वर पाठ, उपस्थित अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधनों पश्चात आरती, पुष्पांजलि, विश्व कल्याण के वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ अंत में प्रसाद वितरण के अविरल क्रम में समाप्त हुआ।

कार्यक्रम समाप्ति पर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 7 वर्ष की नन्ही बालिका प्रांजल ने गीता के पंद्रहवें अध्याय के सभी श्लोकों का कंठस्थ पाठ प्रस्तुत कर सभी को अभिभूत किया। कार्यक्रम में नगर के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्रायें, शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए, वहीं नगर के सभी प्रमुख जन प्रतिनिधि, अधिकारी, तथा गणमान्य नागरिकों की पूर्णकालिक उपस्थिति प्रशंसनीय रही।

छपारा जनपद से जनपद अध्यक्ष श्री सदम सिंह बरकड़े, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ठाकुर, गीता महोत्सव एवं प्रकोष्ठ के तहसील संयोजक बी.एल.तिवारी, मु. का.अ. जनपद पंचायत रविन्द्र मीणा, बी.डी.ओ. राकेश दुबे, बी.आर.सी.सी.  रविशंकर ठाकुर, प्राचार्य महेश रहमतकर,  जयप्रकाश नारायण पाठक,  राजेन्द्र तिवारी, सुनील दत्त पाठक, शिवशंकर शिववेदी,  विजय मिश्रा,  अवेद तिवारी,  विजय दीक्षित, श्रवण तिवारी,  विवेक पांडेय,  सच्चिदानंद शर्मा,  मंजूलाल इनवाती,  नंदकिशोर भारद्वाज, शिरीष तिवारी,  पूनाराम राजपूत,  देवेन्द्र सोनी, श्रीमती ओमलता सोनी, श्रीमती चैनवती सिहोतिया सहित लगभग सभी कार्यालयीन कर्मचारियों ने अपनी पूर्ण कालिक उपस्थिति एवं सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य बनाया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज द्वारा शंख ध्वनि शंखनाद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं सराहनीय संचालन जनपद शिक्षा केन्द्र छपारा के बी.ए.सी.  राकेश तिवारी द्वारा किया जाकर सभी उपस्थितों को गीता के नियमित अध्ययन एवं उसके संदेशों को जन सामान्य तक पहुंचाने हेतु प्रेरित तथा संकल्पित कराया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *